BreakingChhattisgarhGovernment

केशकाल | ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बनाए गए केशकाल के नए थाना प्रभारी, संभाला कार्यभार….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने बीते दिनों जिले के 3 निरीक्षकों के प्रभार में फेरबदल किया है। जिसमें यातायात प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को केशकाल थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। वहीं केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल को रक्षित केंद्र कोंडागांव भेजा गया है। केशकाल के नवपदस्थ थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने विगत 4 जनवरी को पदभार ग्रहण कर लिया है।

बता दें 2013 बैच के उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र चौहान इससे पहले बतौर उप निरीक्षक रायपुर, बीजापुर एवं बस्तर जिले में अपनी सेवा दे चुके हैं। बस्तर जिले से कोंडागांव जिले स्थानांतरण होने के बाद वह 11 दिसंबर 2024 में पदोन्नति प्राप्त कर निरीक्षक के पद पर सेवा दे रहे हैं।

इस सम्बंध में नवपदस्थ थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार केशकाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं प्रतिबंधित गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए केशकाल पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओं के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button