BreakingChhattisgarhExclusiveNational

BIG BREAKING NEWS | बेरहम चाचा ने गुस्से में आकर 4 साल के भतीजे पर चलाई गोली, बच्चे का ऑपरेशन जारी…

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- केशकाल अनुविभाग अंतर्गत ग्राम बनियागांव में 4 वर्ष का मासूम बच्चा अपने चाचा की बेरहमी का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है कि बीती रविवार की शाम बनियागांव निवासी 30 वर्षीय बिसेश्वर नाग मामूली बात को लेकर आक्रोशित हो गया और अपने 4 वर्ष के भतीजे पर एयर गन से गोली दाग दी। वह गोली बच्चे के पेट मे जा लगी जिससे मासूम बेहोश हो गया।

जैसे ही बच्चे के परिजनों नर गोली की आवाज सुनी तो उन्होंने आनन फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के उपचार से बच्चे की स्थिति सामान्य हुई है। आज ही केशकाल बीएमओ डॉ. बिसेन उक्त बच्चे पेट मे फंसी हुई गोली को ऑपरेशन कर के बाहर निकालेंगे।। फिलहाल बच्चे के परिजन आरोपी के खिलाफ केशकाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा करवाने वाले हैं। अब देखना होगा कि सम्पूर्ण मामले में पुलिस किस प्रकार से कार्यवाही करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button