BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर में तापमान 40 डिग्री पार, लू से बचाव की सलाह

Chhattisgarh | Severe heat wave in Chhattisgarh, temperature in Raipur crosses 40 degrees, advice to protect from heat wave

रायपुर, 30 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। प्रदेश में तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लू जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के मध्य हिस्सों में गर्म दिन की चेतावनी जारी की है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

हालांकि, राहत की खबर यह है कि 1 और 2 अप्रैल को मौसम में बदलाव हो सकता है। इन दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

शनिवार को कैसा रहा तापमान?

शनिवार को छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक तापमान रायपुर में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा था। रविवार को भी रायपुर में तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

बिलासपुर में भी गर्मी का असर दिखा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 21.6 डिग्री था।

जगदलपुर में शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था, हालांकि शनिवार को इसमें गिरावट आई और यह 38.2 डिग्री दर्ज किया गया।

दुर्ग और राजनांदगांव में भी शनिवार को तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, जबकि राजनांदगांव में 38.9 डिग्री दर्ज किया गया।

सरगुजा संभाग में तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री था, जो शनिवार को घटकर 34.8 डिग्री हो गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम था।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को अधिक गर्मी के समय घर से बाहर न निकलने और लू से बचाव के लिए पर्याप्त पानी पीने और हल्के रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है। 1 और 2 अप्रैल को संभावित बारिश से तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button