BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाएं सख्त तेवर ..

Chhattisgarh | CM Vishnudev Sai showed tough attitude…

रायपुर/जीपीएम, 19 मई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आमतौर पर अपनी सरलता और सहज व्यवहार के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन जब बात सरकारी योजनाओं की लापरवाही या गड़बड़ियों की होती है, तो वे सख्त तेवर दिखाने में बिल्कुल भी पीछे नहीं हटते। आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के चुकतापानी गांव में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के अंतर्गत गांव का अचानक दौरा किया।

मुख्यमंत्री साय गांव में एक महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पेयजल संकट की गंभीर समस्या बताई। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत PHE विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और गांव में हैंडपंप की संख्या और जलजीवन मिशन की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी।

लेकिन जब सब इंजीनियर मुख्यमंत्री के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, तो सीएम का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा, “यह सरकारी काम है, कोई मजाक नहीं। या तो काम करो या फिर सस्पेंड होने के लिए तैयार रहो।” मुख्यमंत्री के इस सख्त तेवर को देख वहां मौजूद अफसरों के पसीने छूट गए, जबकि ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनके रुख का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री का यह औचक निरीक्षण एक कड़ा संदेश भी है कि सरकार की प्राथमिकता में जनहित सर्वोपरि है और लापरवाही अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button