BreakingChhattisgarhExclusive

Cg Breaking | छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नई नियुक्तियां, चार प्रमुख पदों पर मिली जिम्मेदारी

Cg Breaking | New appointments in corporations and boards in Chhattisgarh, responsibility given on four major posts

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम-मंडलों और आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में आंशिक संशोधन करते हुए चार लोगों को नए पदों पर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और सभी नवनियुक्तों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, संबंधित निगमों/मंडलों/आयोगों में निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं:

  1. श्रीमती शालिनी राजपूत – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड
  2. श्रीमती चन्द्रकान्ति वर्मा – उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग
  3. श्री श्रीनिवास राव मढी – अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर
  4. श्री केदार नाथ गुप्ता – अध्यक्ष, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर

इन नियुक्तियों को लेकर सीएम साय ने कहा कि यह सभी नियुक्तियां निगम/आयोग के सुचारु संचालन में अहम भूमिका निभाएंगी। साथ ही उन्होंने सभी नव-नियुक्त अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button