BreakingChhattisgarhExclusive

Cg Breaking | अमिताभ जैन को 3 महीने का सेवा विस्तार, बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव

Cg Breaking | Amitabh Jain gets 3 months extension, will continue as Chhattisgarh Chief Secretary

रायपुर, 30 जून 2025। छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन को मुख्य सचिव पद पर 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। केंद्र सरकार ने उनके एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है।

इससे पहले दिनभर राज्य में नए चीफ सेक्रेटरी की घोषणा को लेकर अटकलें तेज थीं, लेकिन अंततः फैसला यही हुआ कि अमिताभ जैन ही फिलहाल मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।

पहली बार किसी मुख्य सचिव को एक्सटेंशन

यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ के किसी मुख्य सचिव को सेवा विस्तार दिया गया है। यह निर्णय इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि वर्तमान सरकार के शुरुआती कार्यकाल में प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

प्रशासकीय अनुभव का मिलेगा लाभ

अमिताभ जैन राज्य के सबसे वरिष्ठ और अनुभवी आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। वे इससे पहले वित्त, वाणिज्यिक कर, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में काम कर चुके हैं। सेवा विस्तार से सरकार को प्रशासनिक निर्णयों की निरंतरता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button