BreakingChhattisgarhExclusive

सुकमा में नक्सली हमला | IED ब्लास्ट से दो जवान घायल, एक माओवादी ढेर

Naxalite attack in Sukma | Two soldiers injured in IED blast, one Maoist killed

सुकमा, 29 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के चलते चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के दौरान हुई।

बताया जा रहा है कि DRG, CRPF और STF के जवान सर्च ऑपरेशन के तहत जंगलों में गश्त कर रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। जवानों ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट भी किया गया, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं।

अब तक की जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है। इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। सुकमा SP और CRPF डीआईजी खुद ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल सर्चिंग अभियान लगातार जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button