BreakingChhattisgarhExclusive

Cg Breaking | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Cg Breaking | Chief Minister Vishnu Dev Sai gave strict instructions to the officials.

रायपुर, 1 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंत्रालय में विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक कर रहे हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य बजट में प्रावधानित सभी कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा करना और सभी विभागों को समयबद्ध कार्यान्वयन के लिए निर्देश देना है।

मुख्यमंत्री ने विभागवार कार्यों की प्रगति का फीडबैक लिया और विशेष रूप से पूंजीगत व्यय से जुड़े निर्माण कार्यों में गति लाने पर जोर दिया। कम पूंजीगत व्यय वाले विभागों को उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह सहित सभी विभागों के सचिव और विभागाध्यक्ष उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 दिसंबर से मंत्रालय में सभी अधिकारियों के लिए बायोमैट्रिक्स अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जाएगा, ताकि अधिकारियों की उपस्थिति और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि:

आमजन की समस्याओं का धैर्यपूर्वक समाधान करें।

ई-ऑफिस प्रणाली से शासन के कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी है।

JEM पोर्टल से होने वाली सरकारी खरीद में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, लेकिन गुणवत्ता से समझौता न करें।

सुगम आवागमन के लिए सड़कों के रखरखाव और सुधार पर विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना की, जबकि सुस्त विभागों को स्व-मूल्यांकन और सुधार की सीख दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button