BreakingChhattisgarhExclusive

रायपुर में आर्ना फाउंडेशन का निःशुल्क आई कैम्प और दिवाली सेलिब्रेशन

Aarna Foundation’s Free Eye Camp and Diwali Celebration in Raipur

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025। आर्ना फाउंडेशन द्वारा आज अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क आंखों की जांच (आई कैम्प) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम ने बच्चों की आंखों की जांच की और जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव प्रदान किए।

कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया और उनके चेहरे पर खुशियाँ लाने के लिए दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन भी किया गया। बच्चों के लिए विशेष मिठाइयों और उपहारों की व्यवस्था की गई, जिससे उत्सव का आनंद और बढ़ गया।

आर्ना फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष रुना शर्मा अत्री ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य, शिक्षा और खुशियाँ पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, ताकि दिव्यांग बच्चों को भी स्वास्थ्य सेवाएँ और त्यौहारों की खुशियाँ समान रूप से मिल सकें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वतंत्र स्वर के संपादक डी.एस. मिश्रा, विशेष अतिथि पीयूष जैन, डॉ. विपुल चौधरी, डॉ. आनंद, मनीष अत्री, सीमा छाबड़ा, डॉ. सोनम सिंग राठौर, ग्लोबल ब्यूटी आइकन निवृति अविनाश वाघाडे और गोल्ड ब्यूटी आइकॉन विनर पूजा गुरदीप कौर उपस्थित रहे। इसके अलावा स्कूल के शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

स्थान : अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल, रायपुर

सहयोगी संस्थान : SBH हॉस्पिटल

इस पहल से न केवल बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला बल्कि उन्हें त्योहार की खुशियाँ भी अनुभव करने का अवसर प्राप्त हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button