BreakingChhattisgarhExclusive
Cg Breaking | हेमंत उपाध्याय बहाल, शिक्षा विभाग ने खत्म किया निलंबन
Cg Breaking | Hemant Upadhyay reinstated, Education Department lifts suspension
रायपुर, 24 अक्टूबर 2025। शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
दुर्ग संयुक्त संचालक (JD) रहते हुए हेमंत उपाध्याय को राज्य सरकार ने निलंबित किया था। विभाग ने उनके खिलाफ लगे आरोपों के आधार पर 1 अक्टूबर को आरोप पत्र दायर किया था।
अब राज्य सरकार ने उनका सस्पेंशन खत्म करते हुए उन्हें DPI (निदेशक लोक शिक्षण) कार्यालय में उप संचालक के पद पर पदस्थ किया है।



