BreakingChhattisgarhExclusive

Mann Ki Baat 128 | रायपुर में सीएम विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’

Mann Ki Baat 128 | CM Vishnu Dev Sai listened to ‘Mann Ki Baat’ in Raipur

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है।

नेचर फॉर्मिंग और खाद्यान्न उत्पादन पर PM की विशेष सराहना

PM मोदी ने कार्यक्रम में नेचर फॉर्मिंग को बढ़ावा देने, देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन और शहद प्रसंस्करण के उन्नत तरीकों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने इस वर्ष 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जो 10 वर्ष पहले की तुलना में 100 मिलियन टन अधिक है। सीएम साय ने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने में छत्तीसगढ़ का योगदान महत्वपूर्ण है और राज्य में नेचर फॉर्मिंग की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

महिला खिलाड़ियों और युवा नवाचारों का उल्लेख

प्रधानमंत्री ने महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देश का गौरव बताया। साथ ही उन्होंने जेन-ज़ी युवाओं द्वारा मंगल ग्रह जैसी परिस्थितियों में किए गए ड्रोन परीक्षण, असफल चंद्रयान-2 से सफल चंद्रयान-3 की प्रेरक यात्रा और स्पेस टेक्नोलॉजी में नए नवाचारों का जिक्र किया।

INS माहे, MRO हब, काशी-तमिल संगमम और वोकल फॉर लोकल

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने –

मुंबई में नौसेना को समर्पित INS ‘माहे’

हैदराबाद में विश्व की सबसे बड़ी लीप इंजन MRO सुविधा के उद्घाटन

जल्द होने वाले काशी तमिल संगमम

विंटर टूरिज्म और विंटर गेम्स

वोकल फॉर लोकल के तहत चल रहे नवाचार का उल्लेख करते हुए भारत की प्रगति और नवाचार की दिशा पर प्रकाश डाला।

गीता महोत्सव और सांस्कृतिक उपलब्धियां

PM मोदी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता वाचन, और लातविया सहित कई देशों में आयोजित गीता कार्यक्रमों की सफलताओं को प्रेरणादायक बताया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ‘मन की बात’ को लोकल को ग्लोबल बनाने का मार्गदर्शक कार्यक्रम बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लक्ष्मी रजवाड़े, खुशवंत साहेब, विधायक किरण सिंह देव, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button