BreakingChhattisgarhExclusivePolitics

कोंडागांव | वसीम कच्ची को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव | भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से केशकाल निवासी वसीम कच्ची को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला कोंडागांव का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वसीम कच्ची की नियुक्ति पर भाजपा संगठन एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वसीम की सक्रिय संगठनात्मक भूमिका, सामाजिक कार्यों में सहभागिता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वसीम कच्ची ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अल्पसंख्यक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही संगठन को मजबूत करते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। वसीम कच्ची ने अपनी नियुक्ति पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एवं समस्त भाजपा वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button