BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | नकली दवा विवाद, संजय नेताम निलंबित

Chhattisgarh | Sanjay Netam suspended over fake medicine controversy

रायपुर, 12 फरवरी। एंटीबायोटिक नकली दवा के प्रमुख संदेही के साथ राजधानी के होटल में बैठक करने वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक नियंत्रक संजय नेताम को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। अफसर मामले से जुड़े दस्तावेज आरोपी को दिखाते हुए कैमरे में कैद हो गया था।

घटना सारंगढ़ के खेमराज केसरवानी और उनकी पत्नी के साथ होटल में हुई। बैठक के दौरान जांच प्रभावित करने और लेनदेन के संदेह के चलते संजय नेताम को निलंबित कर, नवा रायपुर के कार्यालय में अटैच किया गया। अन्य कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना है।

मामले में खाद्य निरीक्षक भी मौजूद थे। बैठक के दौरान होटल से बाहर निकली महिला अधिकारी को जशपुर पोस्टिंग दे दी गई है। संजय नेताम पर कोरिया की पोस्टिंग के दौरान लाइसेंस लेने-देने में पैसों की गड़बड़ी का भी आरोप था, जो पांच साल तक पेंडिंग रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button