BreakingChhattisgarhExclusiveGovernmentPolitics

केशकाल | विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया 2.57 करोड़ के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन

केशकाल:- क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने आज केशकाल में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को 2 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत 18 विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम की शुरुआत गढ़सिलियारा में हुई, जहां विधायक नीलकंठ टेकाम ने ग्राम देवी-देवताओं को नमन कर वार्ड में लंबे समय से चली आ रही जल समस्या के समाधान हेतु नवीन ओवरहेड टैंक एवं जल विस्तार कार्य का भूमिपूजन किया।

उन्होंने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके बाद नगर पंचायत केशकाल के डीहीपारा में 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से 17 आधारभूत संरचना एवं सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों में बीटी सड़क, सीसी सड़क, नाली निर्माण तथा पुलिया निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल हैं।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ – विधायक

विधायक टेकाम ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नगर क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी, सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और हजारों लोगों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्रम में नगर पंचायत केशकाल अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, उपाध्यक्ष भूपेश बेसरा, वार्ड पार्षद राजेंद्र ठाकुर, सुदर्शन कुंजाम, हेमंत बांधे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता, नगर पंचायत सीएमओ नामेश कावड़े, इंजीनियर जितेंद्र जांगड़े सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button