BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | भिलाई में देह व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Chhattisgarh | Police takes major action against prostitution in Bhilai

रायपुर। Bhilai के एक पॉश इलाके में चल रहे देह व्यापार के गोरखधंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने छापा मारकर इस पूरे रैकेट का खुलासा किया।

मिली जानकारी के मुताबिक IUCAW और स्मृतिनगर पुलिस चौकी की टीम को सूचना मिली थी कि इलाके के एक मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घर में छापा मारा।

छापेमारी के दौरान घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला, कुछ ग्राहकों और 8 युवतियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद 8 युवतियों को छोड़ दिया गया, जबकि महिला और ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, कैश और अन्य आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button