BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | IFS अफसरों के तबादले और नए प्रभार… वन विभाग में बड़ा बदलाव

Chhattisgarh | Transfer of IFS officers and new responsibilities… major change in the Forest Department

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव कर दिया गया है। सरकार ने कई सीनियर IFS अफसरों के प्रभार बदलते हुए नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

आदेश के मुताबिक, अभिषेक कुमार सिंह को बिलासपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम का क्षेत्रीय महाप्रबंधक बनाया गया है। वहीं विवेकानंद झा को उनके मौजूदा काम के साथ रायपुर में वन संरक्षक (FMIS) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसके अलावा सतोविशा समाजदार को रायपुर में प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (रिसर्च) बनाया गया है, जबकि गुरुनाथन एन. को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व का अतिरिक्त जिम्मा मिला है।

सबसे अहम बात ये है कि प्रियंका पांडेय को अचानकमार टाइगर रिजर्व का बड़ा दायित्व सौंपा गया है।

सरकार ने ये सभी बदलाव प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए किए हैं, जो अगले आदेश तक लागू रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button