BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | ASF वायरस की पुष्टि, 80 से ज्यादा सूअर मारे गए, फार्म सील

Chhattisgarh: ASF virus confirmed, over 80 pigs killed, farm sealed

भिलाई. भिलाई-दुर्ग से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। नारधा-मुडपार के एक बड़े सूअर फार्म में अचानक मौतों का सिलसिला शुरू हुआ और देखते ही देखते 300 से ज्यादा सूअरों की जान चली गई।

जांच में सामने आया कि ये कोई सामान्य बीमारी नहीं, बल्कि खतरनाक अफ्रीकन स्वाइन फीवर (ASF) है। रिपोर्ट आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत एक्शन लिया गया।

संक्रमण फैलने से रोकने के लिए 80 से ज्यादा संक्रमित सूअरों को इंजेक्शन देकर मार दिया गया और सभी मृत जानवरों को मौके पर ही दफना दिया गया। पूरे फार्म को सील कर दिया गया है और आसपास के इलाके में सख्त निगरानी शुरू कर दी गई है।

फार्म मालिक के मुताबिक, इस घटना से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। खास बात ये है कि इस बीमारी का न कोई इलाज है, न वैक्सीन… इसलिए संक्रमित सूअरों को खत्म करना ही एकमात्र रास्ता है।

हालांकि राहत की बात ये है कि ये वायरस सिर्फ सूअरों में फैलता है, इंसानों पर इसका असर नहीं होता।

लेकिन जिस तरह ये बीमारी फैली है, उसने पूरे इलाके के पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button