छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

Dantewada Tiranga Yatra: मां दंतेश्वरी की पूजा के बाद विजय शर्मा ने किया यात्रा का शुभारंभ

दंतेवाड़ा, 13 अगस्त 2026। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा के दूसरे दिन दंतेवाड़ा में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद दंतेवाड़ा बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

211 वीर बलिदानी जवानों को किया नमन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा जिले के 211 वीर बलिदानी जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के अमूल्य सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता हासिल हुई है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा ऐसे इलाकों से गुजर रही है, जहां कभी नक्सल आतंक के कारण पहुंचना भी बेहद मुश्किल था। आज उन्हीं क्षेत्रों में पूरे गौरव, उत्साह और सम्मान के साथ तिरंगा लहराया जा रहा है। उन्होंने इसे बस्तर में बदलते माहौल और शांति की दिशा में हुई प्रगति का प्रतीक बताया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने की हर घर तिरंगा लगाने की अपील

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने आम नागरिकों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

सांसद महेश कश्यप ने बताया ऐतिहासिक गर्व का क्षण

बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा उन क्षेत्रों से होकर गुजर रही है, जहां कभी वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था और नक्सल आतंक के कारण आम लोगों का पहुंचना भी मुश्किल था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान आगे बढ़ा है। इसके परिणामस्वरूप बस्तर के इन क्षेत्रों में विकास और राष्ट्रभक्ति का नया वातावरण तैयार हुआ है।

कार्यक्रम में विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य ओजस्वी मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि संतोष गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा बस्तर आईजी बद्रीनाथ मीणा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, डीएफओ रामकृष्ण रंगनाथ वाय, जिला पंचायत सीईओ एम. भार्गव सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button