छत्तीसगढ़देश-दुनियावायरल खबरें

CM साय के निर्देश पर नेपाल में लापता मोनिका यादव की तलाश तेज, परिजनों को मदद का भरोसा

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने वहां मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार सभी जिलों से नेपाल गए नागरिकों की जानकारी जुटा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रायपुर की मोनिका यादव नेपाल में लापता

प्रशासनिक जानकारी के अनुसार रायपुर जिले के महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर निवासी मोनिका यादव के नेपाल में बाढ़ के बाद से लापता होने की सूचना मिली है। बताया गया है कि मोनिका 22 अगस्त 2026 से नेपाल प्रवास पर थीं। वर्तमान में उनका परिजनों से संपर्क टूट गया है।

राज्य सरकार संबंधित अधिकारियों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय कर मोनिका यादव की सुरक्षित खोजबीन के प्रयास कर रही है।

सरकार ने जारी की हेल्पलाइन

छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल गए या वहां रह रहे प्रदेश के नागरिकों के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी होने पर उसे तत्काल प्रशासन के साथ साझा करने की अपील की है। सरकार ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

सहायता और सूचना के लिए हेल्पलाइन:

  • टोल फ्री नंबर: 1070
  • कंट्रोल रूम: 0771-2223471

सरकार ने भरोसा दिलाया है कि संकट की इस घड़ी में वह प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में प्रभावित छत्तीसगढ़ के नागरिकों की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है और जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button