Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिकवायरल खबरें
छत्तीसगढ़ PWD में बड़ा फेरबदल, 56 कार्यपालन अभियंताओं का तबादला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 56 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। यह तबादला प्रशासनिक आधार पर किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है। अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विभागीय स्तर पर किए गए इस बड़े फेरबदल के बाद अब संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। तबादला आदेश में अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है।
आदेश की कॉपी
नीचे जारी आदेश में 56 कार्यपालन अभियंताओं के स्थानांतरण से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है।



