Governmentछत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंप्रशासनिकवायरल खबरें

CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में अधिकारियों की नई पोस्टिंग, कई DPO बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादला सूची में उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) और सहायक संचालक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यालय स्तर पर बदले अधिकारियों के प्रभार

महिला एवं बाल विकास विभाग के मुख्यालय स्तर पर भी अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया गया है। तबादला सूची के अनुसार जगरानी एक्का को प्रभारी संयुक्त संचालक, संचालनालय महिला एवं बाल विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं चन्द्रबेश सिंह सिसोदिया, अजय शर्मा और बृजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप संचालक के रूप में संचालनालय में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा श्रुति नेरकर को उप संचालक, राज्य स्तरीय संसाधन केन्द्र रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला स्तर पर भी प्रशासनिक बदलाव

जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। अशोक पांडेय को दुर्ग, वरुण नागेश को गरियाबंद और राजकुमार जाम्बुलकर को राजनांदगांव का जिला कार्यक्रम अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही लुपेन्द्र महिनाग को प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी धमतरी, ऋतीश कुमार टंडन को प्रभारी DPO बेमेतरा, अतुल दाण्डेकर को प्रभारी DPO सक्ती और अनुकूल पांडेय को प्रभारी DPO जशपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button