BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | ननकी राम कंवर का बड़ा बयान – “एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं, असंतोष की आग बुझाए सरकार”

Chhattisgarh | Nanki Ram Kanwar’s big statement – “Not a single worker is happy, the government should extinguish the fire of discontent”

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर रविवार को बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कंवर ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बेहतरीन काम कर रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पूरी तरह असफल है।

मीडिया से बातचीत करते हुए कंवर ने कहा, “जय श्री राम! हमारे कार्यकर्ता खुश नहीं हैं, हर किसी के मन में असंतोष है। प्रदेश में कामकाज सही तरीके से नहीं हो रहा। केंद्र सरकार योजनाएं ला रही है, पैसा दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार उसे लागू करने में नाकाम है।”

ननकी राम कंवर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को नजरअंदाज करना भाजपा के लिए भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा, “हमारा एक भी कार्यकर्ता खुश नहीं है। ऊपर से लेकर नीचे तक हर किसी के मन में असंतोष है। सरकार को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।”

कंवर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता के इस बयान को पार्टी के भीतर की नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button