BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर, सीएम ने किया ट्वीट …

Chhattisgarh | Big success of security forces in Dantewada, Naxalite with 25 lakh bounty killed, CM tweeted…

दंतेवाड़ा, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सली मारे गए हैं, जिनमें 25 लाख का इनामी नक्सली सुधीर भी शामिल है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कार्रवाई को सुरक्षाबलों की बहादुरी और डबल इंजन सरकार की नक्सल विरोधी नीति का नतीजा बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 लाख के इनामी नक्सली सुधीर को ढेर किया है। यह हमारी सरकार और सुरक्षाबलों की बहादुरी का परिणाम है कि वर्ष 2025 में बस्तर रेंज में हुए विभिन्न मुठभेड़ों में अब तक 100 नक्सली मारे जा चुके हैं।”

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि सुरक्षाबल तेजी से इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने जवानों की बहादुरी को सलाम किया और कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button