छत्तीसगढ़ताज़ा खबरें

Chhattisgarh | ब्यूटी पार्लर में आत्महत्या से हड़कंप !

Chhattisgarh | Suicide in beauty parlor causes commotion!

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पलारी थाना क्षेत्र के बघेल कॉलोनी स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 25 वर्षीय युवती स्वाति बघेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

काम करने वालों को भेजा था आखिरी मैसेज

बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले स्वाति ने पार्लर में काम करने वालों को व्हाट्सऐप मैसेज के ज़रिए पार्लर बंद करने की सूचना दी थी। इसके कुछ देर बाद ही उसकी खुदकुशी की खबर सामने आई। इस आखिरी संदेश ने सबको झकझोर कर रख दिया है।

पठारीडीह गांव की रहने वाली थी स्वाति

स्वाति बघेल मूल रूप से पठारीडीह गांव की रहने वाली थी और कुछ समय से पलारी के बघेल कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चला रही थी। स्वावलंबी और मेहनती मानी जाने वाली स्वाति की इस तरह आत्महत्या कर लेना, उसके जानने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी, कारणों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पलारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मोबाइल, सोशल मीडिया संदेश और पार्लर की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button