BreakingChhattisgarhExclusive

Cg Breaking | सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में ASP शहीद

Cg Breaking | Naxalite attack in Sukma, ASP martyred in IED blast

सुकमा, 9 जून 2025। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से एक बार फिर दुखद खबर आई है। कोंटा क्षेत्र के डोंड्रा के पास नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस हमले में कोंटा डिविजन के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी शहादत की पुष्टि हुई है।

घटना में कोंटा थाना प्रभारी (TI) भी घायल हुए हैं। दोनों अधिकारी एक ऑपरेशन के दौरान डोंड्रा क्षेत्र में निकले थे, तभी नक्सलियों ने साजिशन विस्फोट कर दिया।

मौके के लिए अतिरिक्त बल रवाना

घटना की जानकारी मिलते ही जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल और राहत दल रवाना कर दिए गए हैं। क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

आकाश राव गिरपूंजे की वीरगति

एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपूंजे छत्तीसगढ़ पुलिस के तेज़-तर्रार और जांबाज़ अफसरों में गिने जाते थे। वे नक्सल मोर्चे पर लंबे समय से तैनात थे और कई सफल अभियानों का नेतृत्व कर चुके थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, नक्सलियों को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button