BreakingChhattisgarhExclusive

केशकाल | सामाजिक सामंजस्य और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से शांतिपूर्ण से संपन्न हुआ होली का त्योहार- TI ज्ञानेंद्र सिंह चौहान

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी केशकाल नगर समेत ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया। शुक्रवार (जुम्मा) के दिन ही होली पर्व होने के चलते स्थानीय प्रशासन व पुलिस को अतिरिक्त सावधानियां जरूर बरतनी पड़ी। लेकिन दोनों ही समाजों के आपसी सामंजस्य के साथ साथ पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में होली का पर्व संपन्न हुआ है।

आपको बता दें कि बीते दिनों केशकाल एसडीएम अंकित चौहान व एसडीओपी अरुण नेताम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक पदाधिकारियों, पत्रकारों व गणमान्य लोगों के साथ हुई शांति समिति की बैठक में होली पर्व एवं जुम्मे की नमाज को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने को लेकर चर्चा की गई थी। सभी लोगों ने पुलिस-प्रशासन के साथ सामंजस्य बनाकर हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया था।

केशकाल थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र चौहान ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर केशकाल नगरीय क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए केशकाल पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर के सभी प्रमुख चौक- चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं संवेदनशील मोहल्लों में पुलिस बल तैनात किए गए थे। इसके अलावा शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार पेट्रोलिंग टीम भ्रमण कर रही थी। परिणामस्वरूप शांतिपूर्ण रूप से होली का पर्व संपन्न हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button