BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम ने लगाया विराम, जानिए क्या कहा …

Chhattisgarh | CM put a stop on cabinet expansion, know what he said…

रायपुर, 17 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री ने खुद यह बयान देकर सस्पेंस बढ़ा दिया है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा संभव

मुख्यमंत्री साय से एयरपोर्ट पर मीडिया ने जब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “…जल्दी होगा, इंतजार करिए।” माना जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान सीएम साय शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और नए मंत्रियों के नामों पर मंथन करेंगे।

हरियाणा मॉडल पर विस्तार की चर्चा!

सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में हरियाणा मॉडल पर मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी चल रही है। ऐसे में तीन नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। मुख्यमंत्री साय का दिल्ली दौरा दो दिन का है, जहां वे कई महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे।

कांग्रेस का भाजपा पर तंज – “गुटबाज़ी चरम पर”

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे और मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा सरकार को बने डेढ़ साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल के पद रिक्त पड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button