छत्तीसगढ़ताज़ा खबरेंदेश-दुनियावायरल खबरें

बड़ा हादसा: नदी पार करते समय 3 बच्चे तेज बहाव में बहे, एक का शव बरामद

रायपुर, 22 अगस्त 2026 बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के समडील गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी पार करते समय अचानक आए तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल नदी में तलाश अभियान शुरू किया, जिसमें एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दो बच्चों की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक, समडील गांव के तीन बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उस समय नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। देखते ही देखते तीनों बच्चे तेज धारा में बह गए।

नदी में बहने वाले बच्चों की पहचान 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल के रूप में हुई है। तीनों ग्राम पंचायत समडील के निवासी बताए गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया। वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश लगातार जारी है।

एसडीआरएफ करेगी सर्च ऑपरेशन तेज

थाना प्रभारी अवनीश पासवान के अनुसार, तीनों बच्चे स्कूल से नदी पार कर घर लौट रहे थे। नदी में पानी कम था, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से बच्चे उसकी चपेट में आ गए। लापता बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जा रहा है।

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे समडील गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण लापता बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button