BreakingChhattisgarhExclusiveGovernment

केशकाल | शहर में सड़क नवीनीकरण कार्य अंतिम चरण में, कलेक्टर ने निरीक्षण कर गुणवत्ता का लिया जायजा….

केशकाल:- बस्तर की लाइफलाइन मानी जाने वाली केशकाल घाटी एवं नगर सीमा क्षेत्र में इन दिनों सड़क मजबूतीकरण और नवीनीकरण का कार्य तेजी से जारी है। यह निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और शहर में लगभग एक किलोमीटर का पेच निर्माण कार्य शेष बचा है। बुधवार को कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशी पन्ना ने केशकाल पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एसडीओ से चर्चा करते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शहर के संकरे स्थानों पर निर्माण कार्य के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि केशकाल शहर में सड़क मजबूतीकरण कार्य प्रशासन की प्राथमिकता में है। साथ ही केशकाल बाइपास निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोनों ही परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button