BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | रायपुर ट्रंक मर्डर केस सुलझा, रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे-बहू निकले मास्टरमाइंड, दिल्ली से हुए गिरफ्तार

Chhattisgarh | Raipur trunk murder case solved, retired policeman’s son and daughter-in-law turned out to be masterminds, arrested from Delhi

रायपुर, 24 जून 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ट्रंक में मिली लाश के सनसनीखेज मामले का खुलासा हो गया है। मृतक की पहचान किशोर कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। रायपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस और CISF की मदद से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुआ खुलासा?

घटना रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 की है, जहां 24 जून को झाड़ियों में एक ट्रंक के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। लाश को सूटकेस में बंद कर सीमेंट का प्लास्टर चढ़ाया गया था, जिससे बदबू ना फैले। बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव बरामद हुआ।

कहां से खरीदी गई थी ट्रंक?

पुलिस को सबसे पहले गोलबाजार स्थित पेटी लाइन के दुकानदार शब्बीर से अहम सुराग मिला। शब्बीर ने बताया कि एक युवक और युवती ने संदिग्ध हालात में सुबह-सुबह ट्रंक खरीदा था और कार में आए थे। CCTV फुटेज खंगालने पर पता चला कि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

आरोपी कौन?

जांच में सामने आया कि इस हत्या की साजिश रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे अनिल उपाध्याय और बहू शिवानी शर्मा ने रची थी।

दोनों ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किराए पर मकान ले रखा था।

हत्या उसी घर में की गई।

जब शव से दुर्गंध उठने लगी तो ठिकाने लगाने के लिए ट्रंक में बंद कर सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।

इस वारदात में दो और आरोपी शामिल थे, जिनकी तलाश जारी है।

क्या है हत्या की वजह?

हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस हत्या के पीछे के मकसद और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट में पूर्व परिचितों के बीच विवाद की आशंका जताई गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button