BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में 6 दिन में 23.67 लाख क्विंटल धान खरीदी

Chhattisgarh: 23.67 lakh quintals of paddy purchased in 6 days

रायपुर, 20 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी रफ्तार पकड़ चुकी है। 20 नवंबर को मात्र एक दिन में 9,00,615 क्विंटल धान खरीदा गया। 15 से 20 नवंबर तक कुल खरीदी 23,66,958 क्विंटल तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर किसानों को समर्थन मूल्य का त्वरित भुगतान भी शुरू हो गया है। इसके लिए मार्कफेड ने अपेक्स बैंक को 214.18 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने पहले ही मार्कफेड को धान खरीदी भुगतान हेतु 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी उपलब्ध करा दी है।

धान खरीदी प्रक्रिया की निगरानी के लिए सभी केंद्रों में अधिकारी तैनात किए गए हैं, वहीं राज्य व जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। बाहर से धान की आवक रोकने के लिए चेकपोस्टों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और वाहनों की औचक जांच की जा रही है।

किसानों का कहना है कि “टोकन तुंहर ऐप” ने टोकन लेने और धान बेचने की प्रक्रिया आसान कर दी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के लिए अब तक 26.50 लाख किसान धान बेचने हेतु पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि पंजीकृत रकबा 29.27 लाख हेक्टेयर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button