BreakingChhattisgarhExclusivePolitics

Chhattisgarh | कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज़, भाजपा की मीटिंग जारी …

Chhattisgarh | Discussions on cabinet expansion intensify, BJP meeting continues…

रायपुर, 9 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मैराथन बैठक का आयोजन किया गया है। इस अहम बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और प्रशासनिक नियुक्तियों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हो रहा है।

सुबह 9:30 बजे से भाजपा महामंत्रियों की बैठक के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो 10:30 बजे तक चली। इसके बाद निगम मंडल आयोग और प्राधिकरण के अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की बैठक शुरू हुई, जो दोपहर 12:30 बजे तक चली। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।

मोर्चा अध्यक्षों और निकाय प्रतिनिधियों के साथ बैठकें

दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसकी अगुवाई शिव प्रकाश ने की। इसके बाद दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक नगरीय निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जिला पंचायतों के प्रमुखों की बैठक निर्धारित है।

भाजपा प्रभारी नितिन नबीन का रायपुर में जोरदार स्वागत

भाजपा की इन बैठकों में शामिल होने प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन आज सुबह रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मंत्री केदार कश्यप सहित भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

साय कैबिनेट के विस्तार की संभावना

बैठक के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। हाल ही में निगम-मंडल में नियुक्तियां हुई थीं और अब संगठन प्रभारियों की राय के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button