BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalUttarpradesh

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट की संभावना, ठंडी बढ़ने का अनुमान

Chhattisgarh | Possibility of drop in temperature in Chhattisgarh, forecast of increase in cold

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी चार दिनों तक रात के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं, अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।

प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। दूसरी ओर, दक्षिणी इलाकों में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और मौसम शुष्क रहेगा।

सरगुजा संभाग में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है, जहां दिन और रात दोनों में तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम शुष्क रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी, जिससे रात में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है, और यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दिनों गुरुवार को रायपुर में प्रदेश का सबसे गर्म तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का प्रभाव प्रदेश में बढ़ेगा, जिससे मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button