BreakingChhattisgarhCovid-19ExclusiveMadhya pradeshNaksalUttarpradesh

Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ की बेटी निशा यादव ने फतह किया किलिमंजारो, अफ्रीका की ऊंचाइयों पर लहराया तिरंगा

Chhattisgarh | Chhattisgarh’s daughter Nisha Yadav conquered Kilimanjaro, hoisted the tricolor on the heights of Africa

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बेटी और पर्वतारोही निशा यादव ने अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा लहराकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “कठिन परिस्थितियों के बावजूद निशा ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल की है। उनके इस संघर्ष और उपलब्धि ने पूरे विश्व में छत्तीसगढ़ महतारी का गौरव बढ़ाया है।”

गौरतलब है कि निशा यादव के पिता बिलासपुर में ऑटो चालक हैं, लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद निशा ने अपने सपनों को साकार करने के लिए संघर्ष किया और आज पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया।

उनकी इस उपलब्धि से प्रदेशभर में खुशी की लहर है, और वे आने वाली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button