NationalotherPolitics

छत्तीसगढ़: वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर विस्फोट, 12 मजदूरों की मौत, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

रायपुर 14 अप्रैल, 2026 सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। अचानक हुए इस हादसे के बाद प्लांट परिसर में आग और धुएं का गुबार फैल गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास मौजूद श्रमिक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई है। ASP पंकज पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 4 मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं 18 घायलों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां 8 मजदूरों ने दम तोड़ दिया है। बाकी 10 घायलों की हालत गंभीर है। मजदूर 80% झुलस गए हैं। 

  • घटना डभरा थाना क्षेत्र की है। हादसे में 30 से 40 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे हैं।
  • रायगढ़ के ही मेट्रो हॉस्पिटल में 3 घायलों का इलाज चल रहा है।
  • 2 मजदूरों को अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
  • 6 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर रेफर किया गया है।
  • हादसे के बाद प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजनों ने हंगामा कर दिया।
  • उन्होंने प्रबंधन पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। कुछ मजदूर लापता हैं।
  • परिजनों का कहना है कि प्रबंधन कोई जानकारी नहीं दे रहा है।
  • कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

  • घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की कमान संभाली।
  • प्रशासन ने एम्बुलेंस, चिकित्सा दल और आवश्यक संसाधनों को तत्काल सक्रिय कर घायलों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
  • कलेक्टर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
  • संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
  • पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
  • जिला प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राहत और उपचाहर कार्यों में किसी प्रकार की कमी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button