BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस

Chhattisgarh: 77th Republic Day celebrated with great enthusiasm in the capital

रायपुर, 26 जनवरी 2026। राजधानी रायपुर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।

परेड निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री विकास शील और पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम भी मौजूद रहे। परेड में पुलिस बल की टुकड़ियों ने अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन किया।

राज्यपाल श्री डेका ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस भारतीय लोकतंत्र की महान परंपरा और संवैधानिक मूल्यों की समृद्ध विरासत का प्रतीक है, जो हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में राष्ट्रीय गौरव और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button