BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | उड़ान से पहले सीएम विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

Chhattisgarh | CM Vishnudev Sai’s helicopter had a technical fault before the flight, CM narrowly escaped

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में सोमवार को उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उन्हें हेलीपैड पर ही उतरना पड़ा। यह घटना रायपुर के पुलिस लाइन हेलीपैड की है, जहां से सीएम ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में शामिल होने रवाना होने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय जैसे ही हेलीकॉप्टर में बैठे, तकनीकी टीम को उसमें कुछ गड़बड़ी नजर आई। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्यमंत्री को तत्काल हेलीकॉप्टर से नीचे उतारा गया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। घटना के बाद मुख्यमंत्री कुछ देर तक हेलीपैड पर ही रुके और हेलीकॉप्टर की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करने लगे।

इसी दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत की और पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।

फिलहाल मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए वैकल्पिक हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है। अब नए हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री ‘सुशासन तिहार’ के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button