BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | रायपुर में सनसनीखेज हत्या, अल्टो कार से लाश ले जाते CCTV में कैद हुए आरोपी ..

Chhattisgarh | Sensational murder in Raipur, accused caught in CCTV carrying dead body in Alto car..

रायपुर, 24 जून 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह एक रौंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। मेरठ जैसी वारदात को अंजाम देते हुए आरोपियों ने धारदार हथियार से एक युवक का गला काटा, शव को सूटकेस में डालकर सीमेंट का मोटा प्लास्टर किया और फिर बड़ी पेटी में भरकर सुनसान जगह पर फेंकने ले गए। यह पूरी वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज-2 की है, जहां से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी और सच्चाई सामने आई।

कैसे हुआ खुलासा –

दोपहर बाद इलाके में तेज बदबू फैली, स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में पड़ी ट्रंक देखी और पुलिस को सूचित किया। ट्रंक खोला गया तो अंदर सूटकेस में सड़ी हुई लाश मिली, सीमेंट का प्लास्टर चढ़ाया गया था ताकि बदबू ना फैले।

आरोपी CCTV में कैद –

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें दो आरोपी अल्टो कार में पेटी लोड कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। कार में फर्जी नंबर प्लेट (सेंट्रो की) लगाई गई थी ताकि पहचान ना हो सके। कार के आगे-पीछे एक युवती स्कूटी से जाती दिखी, जिससे शक और गहराया।

हत्या की वीभत्सता –

युवक की गला रेतकर हत्या की गई। शव को मोड़कर हाथ-पैर बांध दिए गए और सूटकेस में ठूंसा गया। शव सड़ने लगा तो उसे पेटी में डालकर झाड़ियों में फेंक दिया गया।

कहां से खरीदी गई पेटी –

जांच में खुलासा हुआ कि गोलबाजार के पेटी लाइन से एक युवक और युवती ने संदिग्ध हालात में ट्रंक खरीदा था। दुकानदार शब्बीर ने पुलिस को हुलिए की जानकारी दी, जिससे जांच में मदद मिली।

स्थानीय लोग दहशत में –

जिस जगह पर लाश फेंकी गई, वहां से मात्र 100 मीटर दूर बस्ती है। बस्तीवासियों में घटना के बाद से डर और बेचैनी का माहौल है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मौके पर पहुंचे और कहा “यह घटना छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध की तस्वीर है। शव को सूटकेस में डालना, सीमेंट भरना और फिर बड़ी पेटी में भरकर फेंकना – यह बहुत सोची समझी प्लानिंग है। बीजेपी सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।”

जांच जारी –

मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। रायपुर और सीमावर्ती जिलों के लापता व्यक्तियों की सूची से जांच की जा रही है।दो संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं।

यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। राजधानी रायपुर के बीचों-बीच शव को प्लानिंग के साथ ठिकाने लगाने का यह तरीका पुलिस की सजगता पर भी सवाल खड़ा करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button