BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | भाजपा की किलेबंदी टूटी, कांग्रेस ने जमाया कब्जा

Chhattisgarh | BJP’s fortification broken, Congress captured

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में जिला पंचायत चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को करारी हार दी है। मनेंद्रगढ़-खड़गवां के दोनों जिला पंचायत क्षेत्रों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जिससे पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है।

भाजपा की किलेबंदी टूटी, कांग्रेस ने जमाया कब्जा –

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 9 और 10 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी। ममता सिंह (क्षेत्र क्रमांक 9) और प्रिया मसराम (क्षेत्र क्रमांक 10) ने जीत हासिल की।

गौरतलब है कि इन दोनों सीटों पर भाजपा का दबदबा रहा था, लेकिन इस बार भाजपा समर्थित प्रत्याशी हार गईं।

क्षेत्र क्रमांक 9 से भाजपा समर्थित रेणुका सिंह, जो पहले जिला पंचायत अध्यक्ष थीं, को हार का सामना करना पड़ा।
क्षेत्र क्रमांक 10 से भाजपा समर्थित सोनमति उर्रे, जो जनपद अध्यक्ष थीं, को भी हार का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस की बढ़त से कार्यकर्ताओं में जोश –

कांग्रेस की इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्षेत्र में यह जीत भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। कांग्रेस ने इसे जनता का भरोसा और सरकार की नीतियों की जीत करार दिया है।

क्या यह नतीजे आगामी चुनावों में भी कांग्रेस की मजबूती का संकेत हैं? यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button