ChhattisgarhGovernmentNational

केशकाल | वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के तहत जंगल का निरीक्षण करने पहुंचे DFO गुरुनाथन एन.! कर्मचारियों को दिए दिशानिर्देश….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:– वन विभाग केशकाल द्वारा दिनांक 18 अप्रैल 2025 को वन सीमा सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। जिसमें वनमंडलाधिकारी गुरूनाथन एन केशकाल द्वारा वन सीमा सुरक्षा सप्ताह के तहत परिक्षेत्र फरसगांव के परिसर लंजोडा पी 1179, पी 1180 का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर संबंधित कर्मचारियों को वन सीमा सुरक्षा सप्ताह/मुनारा सत्यापन/प्लाटंटेशन तथा तेन्दूपत्ता तोड़ाई से संबंधित वन अमला को दिशा निर्देश दिया गया। कि वन सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण अंग वन सीमाओं का सही संधारण होता है। इस के महत्व को देखते हुये समस्त कार्य आयोजनाओं में पंचवर्षीय सीमांकन योजना के तहत प्रतिवर्ष वनसीमा के सीमांकन का कार्यक्रम निर्धारित किया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिवर्ष कुल सीमा रेखा की लंबाई के पांचवे भाग तथा कुल वन सीमा मुनारों के पांचवे भाग के मरम्मत एवं संधारण का कार्य किया जाता है। विगत वर्षों में बडी संख्या के पक्के मुनारों का निर्माण वनमंडलों में किया जाना आवश्यक होता है, इस संबंध में भी दिशानिर्देश दिया गया है।



इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएफएस गौतम नारायण पादिभर, उवनमंडलाधिकारी टी. आर. मराई, वन परिक्षेत्र अधिकारी फरसगांव आर.एस. यादव के साथ परिक्षेत्र के समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहें।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button