BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | महासमुंद में देह व्यापार का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तार

Chhattisgarh | Big disclosure of prostitution in Mahasamund, 6 arrested

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देह व्यापार का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने होटल संचालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि रायपुर से कॉल गर्ल बुलाकर होटल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड होटल संचालक अंकित पटेल बताया जा रहा है।

कैसे हुआ खुलासा? –

घटना सरायपाली शहर के जय पैलेस होटल की है। होटल संचालक ने राजधानी रायपुर से एक युवती को बुलाया था, लेकिन होटल पहुंचने के बाद चार युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत सरायपाली पुलिस से की। पुलिस ने जब आरोपियों को हिरासत में लिया, तब जाकर होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ।

गिरफ्तार आरोपी –

इस मामले में पुलिस ने होटल संचालक अंकित पटेल समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस प्रकार हैं :

जयप्रकाश पटेल

भोपाल सिंह

चंदन कुमार

हरदीप सिंह

अंकित पटेल (होटल संचालक)

संतोष दास

क्या कहा पुलिस ने? –

महासमुंद एएसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि होटल संचालक रायपुर से युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराता था। ग्राहकों से मोटी रकम लेकर होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

सभी आरोपी जेल भेजे गए –

पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस खुलासे के बाद पुलिस शहर के अन्य होटलों पर भी नजर रख रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button