BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | लंबे इंतज़ार के बाद छत्तीसगढ़ में IAS प्रमोशन …

Chhattisgarh | After a long wait, IAS promotions in Chhattisgarh…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से प्रतीक्षित आईएएस अधिकारियों के प्रमोशन को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 6 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

2001 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शहला निगार को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्हें कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर पदस्थ करते हुए प्रमुख सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें जैव प्रौद्योगिकी, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुधन विकास विभाग और गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं 2017 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। प्रमोशन पाने वालों में आकाश छिकारा, रोहित व्यास (जशपुर), मयंक चतुर्वेदी (रायगढ़), कुणाल दुदावत (कोरबा) और चंद्रकांत वर्मा शामिल हैं।

इन पदोन्नतियों को प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए दायित्व मिलने के बाद अब इन अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियां भी बढ़ जाएंगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button