BreakingChhattisgarhExclusiveGovernmentNationalPolitics

केशकाल | EX CM भूपेश बघेल ने केशकाल बायपास के मुद्दे पर सरकार को घेरा ! कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में भी क्यों शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य…!

केशकाल | EX CM भूपेश बघेल ने केशकाल बायपास के मुद्दे पर सरकार को घेरा ! कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में भी क्यों शुरू नहीं हुआ निर्माण कार्य…!

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल आज बस्तर दौरे पर हैं। इस दौरान केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बहीगांव में भूपेश बघेल का स्वागत किया। साथ ही भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होकर उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान केशकाल के पूर्व विधायक संतराम नेताम ने भुपेश बघेल से संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत करवाया।

मीडिया से बातचीत के दौरान केशकाल बायपास में 9 साल से बंद पड़े निर्माण कार्य को लेकर भूपेश बघेल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि केशकाल बायपास का निर्माण करवाना बस्तर के लिए बहुत जरूरी है। भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद केशकाल बायपास तो दूर वह केशकाल शहर व अंदरूनी इलाकों में सड़क की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है। जब प्रदेश में हमारी सरकार थी तो केंद्र सरकार ने हमें केशकाल बायपास मार्ग का निर्माण शुरू करवाने नहीं दिया। केशकाल बायपास मार्ग पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button