BreakingChhattisgarhExclusive

फरसगांव | सिरफिरे युवक का जिंदगी से हुआ मोहभंग, एक दिन में 2 बार किया आत्महत्या प्रयास, फिर भी बच गई जान…

नीरज उपाध्याय/फरसगांव:- फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयानार से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। जहां एक युवक का 23 वर्ष की उम्र में ही अपने जीवन से मोहभंग होता हुआ नजर आ रहा है। जी हां नयानार निवासी 23 वर्षीय युवक मुन्नालाल मंडावी पिता रामलाल मंडावी ने शुक्रवार को लगातार दो बार आत्महत्या का प्रयास किया है। युवक ने शुक्रवार सुबह अपने घर ने अंदर ही फंदा बनाकर आत्महत्या की नियत से फांसी पर लटक रहा था। तभी उसकी पत्नी ने देख लिया और तत्काल उसके गले से फंदे को काट कर उसकी जान बचा ली।

फांसी लगाने के असफल प्रयास के बाद उसने हार नहीं मानी और दोबारा आत्महत्या करने का मन बना लिया। जहां उसने दोपहर में घर में रखे जहरीले कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजनों को जब जानकारी लगी तो उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उसे शाम 4 बजे उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में लाकर भर्ती किया है। फिलहाल युवक का उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button