Chhattisgarh में 38 सिविल जजों को पदोन्नति, जूनियर डिवीजन से बने सिविल जज सीनियर डिवीजन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में पदस्थ 38 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) को पदोन्नत करते हुए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) बनाया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव द्वारा आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार सभी न्यायिक अधिकारियों को मार्च और अप्रैल 2025 की विभिन्न तिथियों से पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया है।
पदोन्नत किए गए न्यायिक अधिकारियों में श्रीमती अंजली पांडेय, श्रीमती अंकिता अग्रवाल, कु. दिव्या गोयल, कु. ऐश्वर्या दीवान, शैलेश कुमार वशिष्ठ, श्रीमती आफरीन बानो, श्रीमती हरषि अग्रवाल, कु. मीनू नंद, श्रीमती प्रज्ञा अग्रवाल, कु. स्वर्णा देहरे, श्रीमती काम्या आयर, कु. सारिका नंदे, अजय सिंह मीणा, कु. रश्मि मिश्रा, शाश्वत दुबे, कु. कोनिका यादव, आशीष कुमार चांदहे, गुरु प्रसाद देवांगन, कु. कुमुदिनी गर्ग, कु. अंकिता यदु, कु. उन्नति महिस्वर, सिद्धार्थ आनंद सोनी, कु. तनया ब्राह्मी, कु. नीति, मनीष कुमार, कु. साक्षी ध्रुव, पार्थ दुबे, कु. जेनिफर लकड़ा, कु. धारिणी राणा, कु. प्रांजलि नेताम, राजेश खलको, अजय लकड़ा, ध्रुवराज ग्वाल, शिवेंद्र कुमार टेकाम, कुमारी श्वेता ठाकुर, पुनीत तिग्गा, कु. डिपल तथा प्रवीण कुजूर शामिल हैं।
हाईकोर्ट के इस निर्णय से न्यायिक सेवा में कार्यरत अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता और सेवा के आधार पर उच्च दायित्व सौंपे जाएंगे। न्यायिक अधिकारियों की यह पदोन्नति राज्य की न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



