BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | ईओडब्ल्यू-एसीबी को मिली शराब कारोबारी विजय भाटिया की रिमांड

Chhattisgarh | EOW-ACB gets remand of liquor businessman Vijay Bhatia

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई हुई है। ईओडब्ल्यू-एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने शराब कारोबारी विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाया। सोमवार को आरोपी विजय भाटिया को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 4 दिन की रिमांड पर भेज दिया। भाटिया अब 6 जून 2025 तक ईओडब्ल्यू-एसीबी की हिरासत में रहेगा। इस दौरान घोटाले से जुड़ी पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि रविवार को भी शराब घोटाले के मामले में ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने दुर्ग-भिलाई के पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी। 2000 करोड़ रुपये के इस शराब घोटाले में विजय भाटिया मुख्य आरोपी है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, एसीबी की टीम ने दिल्ली में भाटिया के ठिकाने का पता लगाया और दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद भाटिया को रविवार को ही फ्लाइट से रायपुर लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया।

ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम अब भाटिया से घोटाले के पैसों के लेनदेन, नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button