BreakingChhattisgarhExclusive

Chhattisgarh | कुम्हारी टोल प्लाजा पर गरमाई सियासत, विकास उपाध्याय की मुलाकात के बाद गडकरी ने दिए बंद कराने के संकेत

Chhattisgarh | Politics heated up at Kumhari toll plaza, after Vikas Upadhyay’s meeting, Gadkari hinted at closing it down

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का मामला अब गरमा गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर में मुलाकात की और कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर विस्तार से चर्चा की। विकास उपाध्याय ने मंत्री को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा का टेंडर समाप्त होने के बाद भी वहां अवैध वसूली की जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है।

पूर्व विधायक ने कहा कि नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर के दायरे में दो टोल प्लाजा का संचालन नहीं हो सकता, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कुम्हारी टोल प्लाजा के अलावा अन्य अवैध टोल प्लाजा का मुद्दा भी उठाया।

मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद कराया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के अन्य टोल प्लाजा की भी जानकारी मंगा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विकास उपाध्याय ने बताया कि वे लंबे समय से कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने के लिए आंदोलनरत हैं। उन्होंने सत्ता पक्ष के सांसदों से भी इस मुद्दे पर सहयोग मांगा था, लेकिन अपेक्षित मदद नहीं मिल पाई। इसके बावजूद उन्होंने जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन किए, NHAI कार्यालय का घेराव किया, छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों को पत्र लिखा, और हस्ताक्षर अभियान चलाया।

पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया तो दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे और नागपुर स्थित केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button