BreakingChhattisgarhExclusive

Soniya Gandhi Hospitalised | सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती

Soniya Gandhi Hospitalised | Sonia Gandhi admitted to hospital

नई दिल्ली/शिमला। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया कि फिलहाल वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की देखरेख में निगरानी में हैं।

78 वर्षीय सोनिया गांधी को इस महीने की शुरुआत में भी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) अस्पताल में बेचैनी महसूस होने के बाद एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया था। उस समय डॉक्टरों ने उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से थोड़ा अधिक बताया था, लेकिन उन्हें स्थिर और सामान्य बताया गया था।

शिमला से दिल्ली तक स्वास्थ्य अपडेट

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया है और चिकित्सकों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। इससे पहले शिमला में स्वास्थ्य जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी ऊना यात्रा बीच में छोड़ कर शिमला पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

सोनिया गांधी का शिमला निवास राष्ट्रपति निवास ‘द रिट्रीट’ के पास छराबड़ा में स्थित है, जो औपनिवेशिक और स्थानीय स्थापत्य का अनूठा संगम है।

फरवरी में भी हुई थी भर्ती

कुछ महीने पहले फरवरी में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी समस्या के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब भी उन्हें गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया था और स्थिति सामान्य होने के बाद छुट्टी दे दी गई थी।

फिलहाल कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अस्पताल सूत्रों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button