CG Breaking: पुलिस विभाग में जंबो ट्रांसफर, 129 अधिकारियों की बदली, देखें किसे मिली कहां जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 129 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सोमवार को जारी आदेश के अनुसार 37 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।
सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस प्रशासन में कसावट लाने तथा मैदानी स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में पुलिस मुख्यालय, मुख्यमंत्री सुरक्षा, प्रशिक्षण संस्थानों, सशस्त्र बलों और विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख अधिकारियों की नई पदस्थापना
- ओ.पी. शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है।
- राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS), मैनपाट का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
- नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई-दुर्ग का सेनानी नियुक्त किया गया है।
- गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG-NHRC) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई ASP के बदले प्रभार
तबादला सूची में कई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से सुप्रतिभा तिवारी (बिलासपुर), उमेश कुमार कश्यप (पुलिस मुख्यालय), चंद्रकांत गवर्ना (बालोद), रितेश चौधरी (सरगुजा) और खोमन लाल सिन्हा (बलौदाबाजार) सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
92 DSP अधिकारियों की भी नई तैनाती
सरकार ने 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों का भी व्यापक स्तर पर तबादला किया है। इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों के एसडीओपी कार्यालयों, पुलिस मुख्यालय की शाखाओं तथा अन्य इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे मैदानी पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने का प्रयास किया गया है।
प्रशासनिक दृष्टि से अहम फैसला
राज्य सरकार के इस जंबो ट्रांसफर को पुलिस व्यवस्था में बेहतर समन्वय, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।











