Chhattisgarh: मुंगेली को मिला नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अधिकारियों का तबादला

रायपुर, 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और अन्य स्तर के कुल 151 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस आदेश के बाद कई जिलों में पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार रायपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला को मुंगेली का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं मोहला-मानपुर क्षेत्र में पदस्थ आशीष अरोड़ा को मुंगेली में एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा अन्य कई ASP, DSP और रिजर्व इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इस सूची को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय, कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और विभागीय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



